Looking For Anything Specific?

सुशांत सिंह की मौत और नेपोटिज्म पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा


सुशांत सिंह राजपूत और शत्रुघ्न सिन्हा कई मायनों में एक जैसे हैं। दोनों ही बिहार से आने वाले सेल्फमेड स्टार्स रहे हैं। सुशांत की मौत की खबर से शत्रुघ्न को काफी धक्का लता है। एक्टर का मानना है कि सुशांत को अपनी परेशानियों का खुलकर सामना करना था। दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न नेसुशांतऔर नेपोटिज्म के विवाद पर खास बातचीत की है।

पहली मुलाकात में ही सुशांत ने इंप्रेस कर दिया था
मेरी व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात या पहचान कम थी। उनसे एक ही बार मुलाकात हुई थी। जब मुझसे मिलने आया था तो बहुत प्रभावित किया। वह इतने प्यार और रिस्पेक्ट के साथ मिला जैसे अपने सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन या मोटीवेटर को या कुछ हद तक अपने रोल मॉडल को देख रहा हो। उनकी मेरी बेटी सोनाक्षी से पर्सनल तरीके से कई फंक्शन में मुलाकात हुई थी।
उम्दा कलाकार थे सुशांत
मैं उनकी बहुत कद्र करता था और मैं जानता था कि इस लड़के को लोगों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद मिलता गया, तब एक दिन यह बहुत बड़ा सितारा बनेगा, उम्दा कलाकार तो था ही। सुंदर व्यक्तित्व, अच्छी छवि और बहुत ही अच्छे इंसान थे।
आवाज उठाते तो समर्थन मिलता
अगर उसकी कुछ प्रॉब्लम थीं तो वह तो बिहारी था, बड़ा खुद्दार था जैसे मैं यहां पर रहा हूं। वह खुलकर दमदार तरीके से सामने क्यों नहीं आया। आज उसको इतने लोगों का समर्थन मिल रहा है, कल भी उसे बहुत लोगों का समर्थन मिलता। एक बार उसे खुलकर सामने आना चाहिए था। मुझे सुशांतकाफी खुद्दार और स्वाभिमानी दिखता था। अगर यह प्रॉब्लम थी, मुसीबतें थी अगर कुछ लोग परेशानी का सबब बने तो उसको उस वक्त खुलकर आना चाहिए था और दमखम के साथ मुकाबला करना चाहिए था



सोनाक्षी के पास खुद आए थे सलमान
एक बार अपॉर्चुनिटी तो मिल सकती है लेकिन स्टार को पास-फेल जनता जनार्दन बनाती है। अगर आपका इशारा हमारी बेटी सोनाक्षी की तरफ है तो हमारेफैमिली फ्रेंड सलमानऔर उनके लोग खुद आए थे। सोनाक्षीतो फिल्म लाइन में जाना भी नहीं चाह रही थी। फैशन का कोई शो चल रहा था, वहां पर कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थी, वहां पर सलमान के परिवार ने उसे देखा। घर पर भी सलमान के परिवार वालों ने कई बार सोनाक्षी को देखा था तोबेचारे प्यार और सम्मान के साथहमारे पास आए। सलमान खान ने कहा भी था कि दबंग देखने के बाद सब लोगों को ऐसा लगेगा कि ऐसी बहन, बेटी और बहू हो। कहना यह चाह रहा हूं कि सलमान खान ने कितनी बार हीरो हीरोइन को चांस दिया। सब तो नहीं चली हैं। सोनाक्षी को अगर पास किया और सुपरस्टार बनाया तो उसे देश की जनता ने बनाया है न।


 
 


 from Dainik Bhaskar 

Post a Comment

0 Comments