Looking For Anything Specific?

चार एंगल से जांच कर रही मुंबई पुलिस, रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ
































सुशांत राजपूत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है।  मुंबई पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाशने में जुटीहै। यहां तक कि इसे लेकर क्राइम ब्रांच की तीन टीमें भीगठित की गई हैं। सुशांत के दोस्तों और नौकरों से मिली सबसे पहली लीड से साफ हो गया था कि वे डिप्रेशन में थे और मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती से भी करीब 11 घंटे पूछताछ की गई।
चार अलग-अलग एंगल से हो रही तफ्तीश
पुलिस अब तक चार अलग-अलग एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है:-
  • पहला सुशांत की मानसिक बीमारी का क्या कारण था? क्या किसी एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों की वजह से सुशांत मानसिक तनाव में गए थे?
  • दूसरा क्या सुशांत ने सच में आर्थिक कारणों या आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की?
  • तीसरा सुशांत की निजी जिंदगी में क्या चल रहा था? मसलन नवंबर में उनकी शादी किससे होने वाली थी? अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत रिया चक्रवर्ती के करीब आए थे और दुर्घटना की एक रात पहले उन्होंने रिया के नंबर पर कॉल किया था, जिसे उन्होंने पिक नहीं किया था।कॉमन फ्रेंड महेश शेट्टी को भी सुशांत ने उसी रात कॉल किया था। पुलिस सुशांत की निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द उन खास लोगों से हर वो सच जानना चाहती है, जो सुशांत की आत्महत्या काकारण बन सकतीहै। पुलिस फिलहाल इसी पहलू पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है।
  • चौथा सुशांत की एक्स मैनेजर ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी। जिसकी वजह से सुशांत काफी तनाव में थे और उस घटना के बाद से ज्यादातर अपने कमरे में अकेले रहते थे। तो क्या क्या सुशांत की आत्महत्या के पीछे एक वजह यह है?

सुशांत को कोई दिक्कत तो जरूर थी
पुलिस की हालिया पड़ताल में कुछ नई बातें सामने आई हैं, जो इस बात को बल देती हैं कि सुशांत को कुछ दिक्कतें जरूर थी। मसलन, आत्महत्या से 3 दिन पहले ही उन्होंने अपने नौकरों और मैनेजर को पेमेंट किया था। साथ ही अपनी उधारी भी चुकाई थी।
सुशांत ने नौकरों और बाकी स्टाफ से कहा था कि वे उन्हें अब और पैसा नहीं दे पाएंगे। सुशांत के एक नौकर ने खुद पुलिस को यह बात बताई। नौकर के मुताबिक, उसने उस दिन सुशांत को कहा था, "सर आप ऐसा मत बोलिए। आपने हमारा हमेशा ध्यान रखा है। हम लोग कुछ न कुछ कर लेंगे।"
कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी पुलिस
मुंबई पुलिस के लिए सुशांत की आत्महत्या वाली जगह का पंचनामा और वहां मौजूद लोगों का स्टेटमेंट बेहद अहम था। क्योंकि इन्हीं के बयानों के आधार पर सुशांत के सुसाइड की मिस्ट्री को सुलझाने में न सिर्फ अहम लीड मिल सकती है। बल्कि यह भी समझ आएगा कि आत्महत्या से पहले क्या-क्या हुआ था?
नौकरों से लेकर फैमिली मेंबर्स तक के बयान दर्ज
पुलिस ने सुशांत के साथ उसी घर में रहने वाले उनके क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, सामान लाने वाले दीपेश सावंत, दो रसोईया और चाभी बनाने वाले के साथ-साथ उनके पिता केके सिंह और दो बहनों का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन का स्टेटमेंट अभी तक नहीं लिया जा सका है।


खास दोस्त मेहश शेट्टी का स्टेटमेंट भी लिया गया
पुलिस ने सुशांत के खास दोस्त महेश शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है, जिन्हें आत्महत्या से ठीक पहले की रात सुशांत ने कॉल किया था और वे इसे रिसीव नहीं कर पाए थे। पुलिस की मानें तो सुशांत ने महेश को रात तकरीबन 1:00 बजे फोन किया था। रात में फोन रिसीव न कर सके महेश ने दिन में करीब 12 बजे सुशांत को कॉल किया तो उन्हें उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
महेश का बयान इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि वे सुशांत और उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती के कॉमन फ्रेंड हैं। पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी है किरिया से सुशांत के रिश्ते कैसे चल रहे थे? पुलिस सुशांत के उस डॉक्टर का बयान भीले चुकी है, जो उनके डिप्रेशन का इलाज कर रहा था।
आखिरी फिल्म के निर्देशक से पूछताछ होचुकी
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कास्टिंग डायरेक्टर और सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया। छाबड़ा से तकरीबन 7 घंटे लंबी पूछताछ चली। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनसे कुछ न कुछ लीड हाथ लगी है। छाबड़ा के मुताबिक, वे इस बात से अनजान थे कि सुशांत डिप्रेशन में चल रहे थे।
महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे हुई पूछताछ
गुरुवार को मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ की। पुलिस जानना चाहती है कि क्या नवंबर में उनसे सुशांत की शादी होने वाली थी? आखिरी बातचीत क्या हुई थी? क्या डिप्रेशन की जानकारी रिया को थी? इसके अलावा क्या सुशांत ने अपनी प्रोफेशनल और मानसिक दिक्कतों के बारे में रिया को पहले कुछ बताया था?हालांकि, रिया ने क्या कहा? यह अभी तक सामने नहीं आया है।
https://www.jaihindtimes.in/


यशराज फिल्म्स से कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी
पुलिस जानना चाहती है कि आखिरी5 दिनों में सुशांत ने किन-किन लोगों से कितनी बार और कितनी देर तक बात की थी? वे कौन-कौन लोग हैं, जो उनकी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं? इसके साथ ही पुलिस डिजिटल डाटा भी खंगाल रही है, जो जांच में अहम भूमिका अदा करेगा। मुंबई पुलिस ने सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स से सुशांत के साथ हुएकॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





  from Dainik Bhaskar  

Post a Comment

0 Comments