
विकी कौशल एक बार फिर इंडियन आर्मी INDIAN ARMY की जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। वेअगली फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के रूप में नजर आएंगे। इस बहादुर योद्धा की 12वीं पुण्यतिथि पर विकीने एक वीडियो शेयर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने फील्ड मार्शल के रोल में अपना नया लुक भीशेयर किया।
पिछले साल किया था फर्स्ट लुक शेयर
विकीने पिछले साल की उनकी पुण्यतिथि पर ही सैम की भूमिका में फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है। विकीऔर मेघना इसके पहले फिल्म राजी में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा विकीशहीद उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं।
शहीद उधमसिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू
विकी ने पोस्ट प्रोडक्शन के शुरू होने की बात कविता के अंदाज में लिखी थी। वे लिखते थे- जब प्रकृति ने इशारा किया तो हमने सुना। तेज भागते हुए हमने स्लो मोशन में आने के लिए गियर बदले। अब फिर से एक बार बुलावा आया है। एक उत्साह है लेकिन सावधानी के साथ। सब कुछ फिर से शुरू करने की भूख है। इस भावना के साथहम शुरू करते हैं, फिर से... कल से यानी 8 जून से, सरदार उधम सिंह का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो रहा है।फिल्म को15 जनवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा।
from Dainik Bhaskar
0 Comments